उत्तराखंड : लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की निर्मम ह्त्या कर किए टुकड़े , बोरे में भरा शव

Please Share

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी में एक युवक ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्याकर दी। इसके बाद उसने शव के तीन टुकड़े कर दिए और इन टुकड़ों को बोरे में भरकर वह ठिकाने लगाने की तैयारी में था। लेकिन मामले का खुलासा होने के संदेह से मौके से फरार हो गया ।  काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो में पीलीभीत के थाना बीसलपुर मंगली गांव निवासी रामप्रकाश का मकान है। इस मकान में प्रेमपाल नाम का एक युवक करीब दो माह पहले 35 वर्षीय एक महिला के साथ रहने आया था। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग आई थी। प्रेमपाल और महिला दोनों मकान निर्माण में में मजदूरी करते थे। कुछ समय से दोनों बागेश्वर में कहीं काम करने गए थे। शनिवार को ही दोनों यहां लौटे थे। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों ने रात में शराब पी और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

रविवार की सुबह महिला और प्रेमपाल कहीं चले गए थे। शाम को दोनों कमरे पर लौट आए। इस दौरान प्रेमपाल ने मोबाइल पर तेज आवाज में गाने लगा दिए। इसके बाद उसने महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव के तीन टुकड़े कर बोरे में भर दिए। उसकी हरकतों पर संदेह होने पर मकान मालिक के बेटे ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस बीच, हत्यारोपी फरार हो गया। महिला की नृशंस हत्या की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास गलियों में जमा हो गए। एसपी सिटी पींचा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या का माममला मानकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like