बोरे में मिले शव के टुकड़ों का खुलासा, प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

Please Share

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में महिला के शव के तीन टुकड़े मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खूनअलुदा चापड़ व रक्त रंजित कपड़े  बरामद कर लिए है। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया की प्रेमपाल द्वारा अपनी महिला मित्र गीता पत्नी हेतराम निवासी- रेशमबाड़ी जो लगभग ग्यारह माह से अपने पति व पाॅच बच्चों को छोड़ कर प्रेमपाल के साथ रह रही थी। प्रेमपाल द्वारा बड़े ही विभत्स तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को तीन टुकड़ों में काट कर अपने मित्र सुरेन्द्र की सहायता से कटे शव को कट्टो में रख कर सबूतों से छेड़छाड़ कर शव को छुपाने का प्रयास किया गया। घटना से स्थानीय जनता में काफी भय व रोष का माहौल व्याप्त हो गया था। तबसे पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी । जिसे देर शाम पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी प्रेमपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अन्य महिला से प्रेम करने लगा था तथा जिसका पता मृतका गीता को चल गया था। जिस कारण दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद उसने गीता को ज्यादा शराब पिला कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह अपने दोस्त सुरेन्द्र पाल को घटना के बारे में बताया जिसपर सुरेंद्र ने तीस हज़ार रुपए लेकर शवको ठिकाने लगाने के लिए पैसे मांगे और दोनो ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए टुकड़ो में काट कर उसे नाले में फेंकने की योजना बनाई । और बाजार से एक चापड़, काली पन्नी व प्लास्टि के कट्टे लेकर आये तथा हम दोनो ने मिलकर शव के टुकड़े कर कट्टे में भर लिया । शव के टुकड़ो को फेंकने के लिए मोटर साईकिल लेने गया। इस दौरान पड़ोसियो ने देख लिया और में मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गया।
आरोपियों की पहचान प्रेमपाल पुत्र चेतराम निवासी ग्राम भैसिया थाना बहेडी जिला बरेली उत्तरप्रदेश हाल निवासी  आजादनगर थाना ट्राजिंट कैम्प जिला ऊधमसिहनगर, सुरेन्द्र पाल पुत्र मुकुट पाल निवासी जादौपुर पो0 धमौरी थाना शहजादनगर जिला रामपुर उत्तप्रदेश हाल निवासी  वार्ड नम्बर 09 विवेकनगर थाना ट्राजिंट कैम्प जिला ऊधमसिहनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की आरोपी प्रेमपाल पर थाना ट्रांजिट कैम्प में पहलेसे छःमुकदमे दर्ज है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like