अंसल ग्रुप के मालिक बेटे सहित दिल्ली में गिरफ्तार, लंदन भागने की थी फिराक

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे से धोखाधड़ी के आरोपी अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को हिरासत में लिया है। दोनों भारत छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। जिसके बाद ही दिल्ली हवाईअड्डे पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रणव अंसल रविवार को देश छोड़कर भागने वाले थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, लखनऊ पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट नोटिस से दोनों अंजान थे। अंसल ग्रुप ने गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पे थे। जिसके बाद लोगों ने इस मामले केस दर्ज करवाया था।

बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी के लगभग दो दर्जन मामले प्रणव अंसल के खिलाफ दर्ज हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। अपने ऊपर लगातार दर्ज हो रहे मामलों के चलते दोनों ने देश छोड़ भागना उचित समझा, लेकिन उनके इस कदम से पहले ही लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like