कांग्रेस को झटका, हरियाणा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने छोड़ी पार्टी

Please Share

हरियाणा:  विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी है। आपको बता दें कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस बनती जा रही है।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। टिकट बंटवारे को लेकर अशोक तंवर कुछ समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे।  अशोक तंवर ने पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचे जाने का आरोप भी लगाया था । आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अशोक तंवर ने इस्तीफा देने की जानकारी दी

हाल ही में अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था।  उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी की सभी समितियों और जिम्मेदारियों से राहत देने के अनुरोध के साथ सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है। मैं एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखूंगा। ‘

हालांकि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और कहा था कि वो प्राथमिक सदस्य के तौर पर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like