दो सेकंड में न‍िकल गई डांस फ्लोर पर जान,कैमरे में र‍िकॉर्ड हुई लाइव मौत

Please Share

जयपुरः गुजरात से राजस्थान के माउंट आबू घूमने आए जगदीश दोस्तों के साथ नाचते, हंसते, खिलखिलाते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए उनके आखिरी पल मोबाइल में कैद हो गए। जगदीश और उनके साथ आए लोगों को नहीं पता था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा।

मृतक जगदीश के दोस्त योगेश ने बताया कि वे लोग 6 कपल सूरत से अम्बाजी के दर्शन करते हुए आबू आए थे और वे यहां दो दिन तक घूमने वाले थे। वे लोग शाम को साढ़े पांच बजे होटल में पहुंचे और फ्रैश होने के बाद शाम को खाने के लिए निकले। रेस्टोरेंट में गरबा का इवेंट था तो पहले गरबे के लिए सारे चल दिए। तभी गरबा करते हुए अचानक जगदीश गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लग गया। जगदीश को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।घटना की जानकारी मिलने पर माउंट आबू पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like