मसूरी,दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Please Share

मसूरी: मसूरी एलकेडी रोड बासा घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार चार लोगों मे से दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकाला गया। चारों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मसूरी सिविल अस्पताल में भेजा गया है। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि सूरी से देहरादून जा रही एक आल्टो कार बासाघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचा गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि चारों युवक प्रेम नगर के रहने वाले हैं जो मसूरी से देहरादून जा रहे थे।

मसूरी,दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार लोग घायल 2 Hindi News Bharat »
खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like