इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

Please Share

ओस्लो: इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद को बीते वर्ष एरिट्रिया के साथ ‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग’ स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके इस प्रयास के बाद दोनों देशों के बीच 1998-2000 सीमा युद्ध की वजह से उत्पन्न 20 वर्षीय सैन्य संघर्ष समाप्त हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओस्लो में 100वें नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। उन्हें पुरस्कार के रूप में दिसंबर में ओस्लो में 90 लाख स्वीडिश क्राउन (लगभग 6.50 करोड़ रुपये) दिया जाएगा। इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला देश है और पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।

प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नाम का ऐलान होने से पहले कई नामों पर जोरदार चर्चा चल रही थी, इसमें 16 वर्षीय स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग का नाम भी शामिल था। इसके अलावा जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हांगकांग में कार्यकर्ताओं का नाम भी सामने आ रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like