रायवाला स्टेशन के पास बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Please Share

ऋषिकेश : हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर रायवाला स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खांडगांव फाटक के पास एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रायवाला स्टेशन मास्टर को दी गयी जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग गांव की एक मजार पर रहता था और काफी समय से बीमार चल रहा था। पुलिस ने पंचानामे की कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग काफी दिनों से बीमार चल रहा था। कहा जा रहा है कि बीमारी के चलते बुजुर्ग ने आत्म हत्या जैसा कदम उठाया होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like