उत्तराखंड: पिकनिक मनाने निकले थे दोस्त, ओवरटेक के चक्कर में गंवा दी जान, कार काटकर निकाले शव

Please Share

देहरादून: हरिद्वार हाईवे पर इनोवा और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी। जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों से हरिद्वार जाने के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि पांचों आपस में दोस्त थे। सोमवार रात पांचों ने हरिद्वार में पिकनिक मनाने का प्लान बनाया था।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहले कार सवारों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि पांचों लोगों बुरी तरह कार में फंसे हुए थे। लिहाजा पुलिस ने क्रेन और कटर मशीन मंगवाई। और काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है की हादसा ओवरटेक करने के चक्कर हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी कार ट्रक के अगले हिस्से में जा धंसी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उनकी जेब से मिले मोबाइल, पर्स और अन्य सामान से पहचान करने में जुटी हुयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like