बिग बी अमिताभ बचन तीन दिन से अस्पताल में भर्ती, हालत बताई जा रही नाज़ुक

Please Share

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लीवर में समस्या के बाद आनन-फानन में मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वही जानकारी के मुताबिक बिग बी की मंगलावर रात 2 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। अमिताभ बच्चन की किडनी सिर्फ 25 फीसदी काम कर रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बिग बी के बारे में मीडिया में खबर लीक होने के बाद से बॉलीवुड जगत से जुड़े लोग उनका हाल-चाल लेने के लिए नानावती हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। मशहूर गेस्ट्रोन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ बारवे उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

पहले से बेहतर है हालत

बिग बी अमिताभ बच्चन तीन दिन से नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। लीवर की समस्या के कारण उन्हें मगंलवार रात 2 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बिग बी की हालत में सुधार हो रहा है और जिस हालत में उन्हें मंगलवार को भर्ती किया गया था उसके मुकाबले वो काफी बेहतर हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like