इस धनतेरस सरकार की गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में करें सोने का निवेश मिलेगा ये फायदा

Please Share

नई दिल्‍ली: धनतेरस का त्‍योहार आने वाला है और इस खास दिन में सोने-चांदी जैसे महत्‍वपूर्ण धातुओं की खरीदारी करने की प्रथा है। अगर आपके पास पहले से ही सोना है या धनतेरस पर उसकी खरीदारी कर एक्‍सट्रा ब्‍याज कमाना चाहते हैं तो सरकार की गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम एक शानदार ऑप्‍शन है। गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम के दो फायदे हैं- एक तो आपको अपने सोने को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की सुविधा नहीं लेनी पड़ती और दूसरा, इस स्‍कीम में पैसे लगाने पर आपको ब्‍याज भी मिलता है।

सोने के दाम बढ़ने के फायदे के साथ मिलेगा ब्‍याज

गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम में जब आप अपना सोना जमा करवाते हैं तो आपको सोने के मूल्‍य में बढ़ोतरी के फायदे के साथ-साथ 2.5 फीसद तक का ब्‍याज भी मिलता है। इस स्‍कीम का लाभ यहीं समाप्‍त नहीं होता है। आप सोने से अर्जित ब्‍याज पर टैक्‍स भी बचा सकते हैं क्‍योंकि गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम से प्राप्‍त ब्‍याज और कैपिटल गेन पर टैक्‍स नहीं लगता है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like