प्रेमी से मिलकर रची पति के मौत की साजिश, फिर हुआ..

Please Share

गुजरात: एक महिला अध्यापिका ने अपने प्यार के बीच रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक प्लान बनाया।  घटना गुजरात के सूरत जिले की है। सूरत में खूशबू पटेल की शादी कमलेश पटेल से हुई मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके जीवन में तुषार पटेल नाम का शख्स आया। तुषार के प्यार में खूशबू इतना डूब गयी कि प्रेमी के साथ मिलकर पति के कत्ल का प्लान बना लिया। प्लान के अनुसार, पत्नी और पति एक तालाब के पास से गुजरते हैं। उसी दौरान पत्नी का प्रेमी भी आ जाता है, दोनों ने ममिलकर पति को धक्का दे दिया। लेकिन पति ने प्रेमी को भी जकड लिया और दोनों तालाब में गिर गए जिससे दोनों की मौत हो गयी।

घटना के बाद खूशबू पटेल,ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की बाइक का एक्सीडेंट हो गया और तालाब में गिर गया है। पुलिस और फायर ब्र‍िगेड की टीम मौके पर पहुंची और तालाब पर पहुंचकर बॉडी की खोज की तो उसमें एक की जगह दो बॉडी मिली। जिससे शक की सुई खुशबू पटेल की तरफ घूम गयी। जब पुलिस ने सख्ती से पुचताछ की तो खूशबू की सारी साजिश का भंडाफोड़ हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like