युवक ने शादी के लिए किया इनकार, तो युवती ने मुंह पर फेंका तेज़ाब

Please Share

अलीगढ़: प्रेमिका से शादी के लिए मना करना और बेरुखी करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने गुरुवार रात अपने प्रेमी के ऊपर तेजाब डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी फैजान मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। तभी अचानक प्रेमिका मुस्कान ने पीछे से जाकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।

तेजाब पड़ते ही फैजान चीखने-चिल्लाने लगा, तेजाब के छींटे पास में बैठे लोगों पर भी पड़ गए। जिसके बाद फैजान को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीँ पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र निवासी जीवनगढ़ के रहने वाला फैजान का काफी समय से पास में रहने वाली मुस्कान से प्रेम संबंध चल रहा था। मुस्कान, फैजान पर शादी के लिए दवाब डाल रही थी लेकिन फैजान ने बजाय शादी करने के उस से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। फैजान के परिवार वालों के कहने के बाद भी लड़की लगातार फैजान को फोन करती थी। युवक फैजान ने प्रेमिका का फोन उठाना बंद कर दिया था। प्रेमी द्वारा फोन रिसीव न करने से नाराज प्रेमिका मुस्कान इसी बात को लेकर फैजान के घर गई और शादी की ज़िद करने लगी, जिस पर फैजान के परिजन तैयार नहीं थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like