उत्तराखंड: दिवाली पर मातम में बदली खुशियां, दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 6 घायल, 1 लापता

Please Share

देहरादून: बीती रात हुए हादसे से कई परिवारों की दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई। चकराता के लोखंडी-कोटी संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। सभी लोग खाई में जा गिरे। इनमें दो की मौत हो गई। 6 घायल हो गए, एक अभी तक लापता है। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों का सीएचसी विकासनगर और सीएचसी चकराता में उपचार चल रहा है। वहीं लापता की तलाश में रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
हादसे में देवी सिंह जोशी (24) पुत्र राजू जोशी निवासी जगथान की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, यशपाल (13) पुत्र रायसू ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ा। वहीं अन्य घायलों में गोविंद (14) पुत्र रनू, रोहित (14) पुत्र जोहिया (15), संदीप (15) पुत्र जालम, गुलाब सिंह (26 ) पुत्र सलिया सभी निवासी जगथात और किशन पुत्र मोहर सिंह निवासी लोहारी शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like