मनोहर लाल आज दिवाली के पर्व पर दूसरी बार और हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

Please Share

हरियाणा: आपको बता दे कि मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं। सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। तभी मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला ने प्रकाश सिंह बादल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। हरियाणा के गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्य भी मंच पर पहुंचे। उनके साथ पंजाब गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी वह पहुंचे। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला भी बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ लेंगे वहीँ शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राज भवन में आयोजित किया जा रहा हैं। और राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। भाजपा और जजपा का गठबंधन पूर्णतः मजबूत होगा और एक स्थायी सरकार बनेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस कह रही है कि भाजपा और जजपा ने साथ आकर जनता के साथ धोखा किया है। लेकिन वे यह भूल गए हैं कि हम उन्हीं के खिलाफ जीत कर आए हैं। कांग्रेस नंबर नहीं जुटा सकी, क्योंकि वह मजबूर थी, मजबूत नहीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like