उत्तराखंड: दोस्तों के साथ घूमने गाँव गया युवक, लोगों ने चोर समझकर पीटा

Please Share

रुद्रपुर: बगवाला गाँव में अपने दोस्तों संग गए एक युवक को चोर समझकर लोगों ने पीट दिया, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से पीलीभीत व हाल में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय सक्सेना बुधवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ बागवाला में एक पोल्ट्री फार्म पर गया था। रात में पहुचने के कारण यहां लोगों ने तीनों को चोर समझ लिया। लोगों ने विजय को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दोस्त फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने विजय की पिटाई कर दी। उसके सिर पर डंडे भी मारे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like