उत्तराखंड: एक ओर रिस्पना नदी ग्रीन बेल्ट बनाने की बात, तो दूसरी ओर नदी में टैक्सी स्टैंड

Please Share

देहरादून: सरकार एक तरफ जहां रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने व ग्रीन बेल्ट बनाने की बात कहती है वहीँ दूसरी तरफ सरकार की नाक के नीचे विधानसभा के पास रिस्पना नदी में टैक्सी स्टैंड जनता का सिरदर्द बना हुआ है। इसके साथ विधानसभा चौक में टैक्सी स्टैंड के वजह से हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

टैक्सी स्टैंड के हाईवे पर होने की वजह से पैसेंजर अधिकतर सड़कों पर खड़े रहते हैं और आए दिन यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल इस समस्या को विधानसभा बैठक के दौरान रख चुके हैं। मगर इसके बाद भी अभी तक शासन की तरफ से इस टैक्सी स्टैंड को शिफ्ट करने के बारे में कोई अहम् कदम नहीं उठाया गया है।

वहीँ लोगों ने कई बार इसकी इसकी शिकायत एसपी ट्रेफिक ,नगर निगम व सीनियर पुलिस प्रशासन को की। मगर इसके बावजूद भी टैक्सी स्टैंड को शिफ्ट करने के बारे में अभी तक कोई शाशनदेश जारी नही किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like