जौनपुर: कुल देवता ऋषिकेश महाराज की देवडोली का किया गया नवनिर्माण, ढोल-दमाऊं की थाप पर खूब थिरके भक्त

Please Share

जौनपुर: उत्तमपुरी में कुल देवता ऋषिकेश महाराज मंदिर में तीन दिवशीय कुल देवता की नवनिर्मित देवडोली की प्राण-प्रतिष्ठा,  पूजा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं व् भक्तों ने कुल देवता की नई डोली के दर्शन किये और घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की यह डोली चार गाँवों ठाल, बुराड़ी, ठक्कर कुदाऊं, खास कुदाऊं, के सहयोग से बनाई गई। वहीँ

नवनिर्मित कुल देवता की डोली का विधिवत गंगा स्नान के बाद कुल देवता मंदिर उत्तमपुरी में तीन दिवशीय पूजा एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विराम दिवश पर प्रात: 9 बजे से ही ऋषिकेश देवता मंदिर प्रांगण उत्तमपुरी में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। विधिवत पूजा अर्चना के साथ आरती और हवन कार्यक्रम भी सम्पन्न किये गए। दर्शन करने के उपरान्त सभी भक्तो व् श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न देवो के पसुवा भी अवतरित हुये, पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप पर नई डोली( पालकी ) को नचाया गया। पारम्परिक भेषभूषा में महिलाओं व् पुरुषो ने भी रासो एवं तांदी नृत्य किया। कार्यक्रम में पूर्वं मंत्री नारायण सिंह राणा जी, जोध सिंह रावत के साथ नव निर्मित डोली के निर्माणकर्ता रोशन शाह, महावीर शाह के साथ-साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like