देहरादून: गुरुवार को आईएसबीटी बस अड्डे पर महाप्रबंधक ऑफिस के अंदर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर थाना पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुँची। युवक को फंदे से नीचे उतारा। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी नत्थनपुर, जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 22 वर्ष, के रूप में हुई हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीँ पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया हैं। आपको बता दे की मृतक युवक ISBT बस अड्डे पर रात में गार्ड की नौकरी करता था।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

