देहरादून: रविवार सुबह श्रीदेव सुमन नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना पर थाना बसन्त विहार पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर युवक को उसके परिजनों ने फांसी से नीचे उतार दिया था और 108 के माध्यम से युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । फांसी लगाने वाले युवक की पहेचान रजत शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी श्रीदेव सुमन नगर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुयी हैं बताया जा रहा हैं कि फांसी लगाने वाला युवक रजत शर्मा नशे का आदी था, जिसे उसके परिजनों ने काफी समझाया लेकिन किन्तु वह अपनी नशे की आदत नही छोड पा रहा था । परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात्रि में उसने भी फांसी लगाने की कोशिश की थी, वहीँ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जॉच अभी जारी है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

