रेल यात्रियों को मिलेगी राहत बुधवार से फिर चलेगी लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर

Please Share

 रुड़की: पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर बुधवार से फिर से चलने जा रही है। यह ट्रेन बीते दो साल से रद्द चल रही थी। यात्रियों की सहूलियत के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने इसे फिर चलाए जाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन अब लखनऊ से रात को आठ बजकर 10 मिनट पर चलेगी, जो अगले दिन शाम को पांच बजकर 35 मिनट पर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह सहारनपुर से लखनऊ के लिए यह ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like