अजीत पवार का बयान, कहा- एनसीपी में था और हूं

Please Share

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजीत पवार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि मैं एनसीपी के साथ हूं। क्या उन्होंने मुझे निकाल दिया? क्या आपने आज ऐसा कहीं सुना या पढ़ा? मैं अभी भी एनसीपी के साथ हूं। महाराष्ट्र विधानसभा में जारी विशेष सत्र में शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि मैंने कभी भी पार्टी नहीं छोड़ी थी। मैं एनसीपी के साथ था, अभी भी हूं और भविष्य में भी एनसीपी में ही रहूंगा।

अजीत पवार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने उनके बारे में गलत रिपोर्ट किया है और वे इसकी प्रतिक्रिया आने वाले समय में देंगे। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज सबको चौंका दिया जब उनके वहां पहुंचते ही उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले ने उनका स्वागत किया और इसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगा लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like