बहन ने लगाई फांसी, शव को बेड में रखकर दो दिन तक घूमता रहा भाई

Please Share

हरिद्वार:  कनखल के मोहन एन्क्लेव में एक घर में बेड के अंदर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भाई के घर रह रही महिला ने प्रेमी से विवाद के चलते फ़ासी लगाकर आत्महत्या की।

वहीँ आपको बतादें की महिला ने रविवार को ने फांसी लगाई थी। लेकिन भाई ने दो दिन तक महिला का शव घर पर ही रखा। वहीँ मंगलवार    देर रात कनखल पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष हरिओमराज चौहान ने बताया कि सुनित पुत्र सुखदास निवासी गांव औरंगाबाद बिहारीगढ़ सहारनपुर हाल निवासी मोहन एन्क्लेव अपने परिवार के साथ रहता है।

उसकी बहन सरिता (25) पत्नी अमित निवास गांव दगेड़ा सहारनपुर विवाद के चलते पति से अलग रह रही थी। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत सरिता हाल निवासी गांव रोशनाबाद की जान पहचान इसी दौरान अंकित चौधरी निवासी नकुड़ सहारनपुर से हुई।खुद को रायवाला छावनी में तैनात बताने वाले अंकित से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। करीब एक सप्ताह पूर्व सरिता अपने भाई के घर रहने आई थी। रविवार को सुनित के घर पहुंचे अंकित चौधरी के एक दूसरी महिला से बातचीत करने को लेकर सरिता नाराज हो गई।

एसओ ने बताया कि सरिता दूसरे कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। बाद में दोनों ने रोशनदान से झांक देखा तो वह पंखे से झूल रही थी। भाई और प्रेमी ने सरिता के शव को नीचे उतारा था। मृतका के तीन बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं।एसओ ने बताया कि प्रेमी अपने रिश्तेदारों को लेकर आने की बात कहकर चला गया। शव को बेड के अंदर रख कर। सरिता का भाई भी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर रिश्तेदारों को सूचना देने की बात कहकर घर से चला गया ।

मंगलवार देर शाम को वापस पहुंचे भाई ने पड़ोसी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुच गई। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आ गये कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like