केंद्रीय गृह मंत्री व कपड़ा मंत्री से मिले सुबोध उनियाल..

Please Share
नई दिल्ली: गुरूवार को उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में भेंट की। साथ ही उनके द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में भी केंद्रीय मंत्री से विचार विमर्श किया गया और उनको आस्वस्त किया कि, आज उत्तराखंड की कानून व्यवस्था अत्यंत सुदृढ है, जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानी अपने आप को अत्यधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इस कारण उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने भी राज्य को हर संभव मदद करने का वायदा किया। दोनों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like