उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रहा मासूम लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Please Share

रुद्रपुर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने काफी देर तक बच्‍चे की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। आसापास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी भी खंगाले गए।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प आज़ाद नगर निवासी राकेश सिडकुल की कंपनी में काम करता है। रविवार रात 8 बजे के बीच राकेश का तीन साल का पुत्र शिवा घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंचा तो परिजन उसे देखने बाहर आये। लेकिन शिवा नही दिखा।

वहीं हेलो उत्तराखंड से बातचीत में रुद्रपुर के ट्रांजि कैप्म के थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया कि बच्चा चोरी होने का ये पहला ममला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी कई बच्चे चोरी हो चुके हैं। जिसको लेकरअब पुलिस ये संदेह लगा रही है कि ये मानव तस्करी का मामला हो सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लड़के बच्चे को ले जाते नज़र आये जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like