टेंडर घोटाला के दोषियों पर कार्रवाई के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र: पीएस पिन्नी

Please Share

विकासनगर: निर्माण खंड लोनिवि देहरादून द्वारा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए टेंडर घोटाले को सूचना आयोग ने भी गंभीर माना। मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सचिव से प्रकरण के आपराधिक और विभागीय दोनों पहलुओं की जांच कराने का अनुरोध किया, ताकि आपराधिक सांठगांठ पाए जाने पर क्रिमिनल प्रोसिडिंग प्रारंभ की जा सके, लेकिन विभाग ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता वाईएन राजवंशी को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ये कहना है संघर्ष मोर्चा का।

मोर्चा के मुताबिक, आयोग ने जांच में एक ही अखबार के एक ही तिथि के देहरादून संस्करण की दो प्रतियों में भिन्नता पाई। आयोग ने यह भी आशंका जताई कि प्रकरण में आपराधिक सांठगांठ हो सकती है। आयोग ने प्रकरण को अत्यंत गंभीर प्रवृत्ति का माना। मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि निविदा प्रकाशन के इस प्रकरण के आपराधिक और विभागीय दोनों पहलुओं की जांच करा लें, लोनिवि के मुख्य अभियंता राजेंद्र गोयल का कहना है कि जांच आख्या शासन को भेजी जा चुकी है, कार्रवाई को लेकर निर्णय शासन स्तर पर होना है।

वहीँ अपीलार्थी संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी का कहना है कि प्रकरण में अधिशासी अभियंता के साथ ही अधीनस्थ अधिकारी और ठेकेदार भी दोषी हैं, उन्होंने कहा कि अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like