घर में चल रही थी तांत्रिक क्रिया, 12  साल के मासूम की बलि देने की हो रही थी शाजिस, फिर जो हुआ…

Please Share

गुरुग्राम: यहाँ एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां पड़ोस के कुछ लोगों ने 12 साल के मासूम बच्चे की बलि देने की कोशिश की। बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया और घर के अंदर ही एक गहरा गढ्ढा खोदा गया था, जहां पड़ोसी आरोपी तांत्रिक के साथ मिलकर मासूम के साथ तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन समय रहते बच्चे की मां ने अपने बेटे की जान बचा ली।

दरअसल, मामला फारुखनगर के वत्स कालोनी के एक घर का है जहां स्कूल से लौटकर आए एक नाबालिग बच्चे को आरोपी पड़ोसी ने चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी बच्चे को अपने घर के बिल्कुल पीछे की टीनशेड वाली जगह में ले गया जहां तकरीबन 5 फीट का गढ्ढा खोदा गया था।

बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उसका 12 साल का बेटा स्कूल से घर लौटा, लेकिन उसके कुछ देर बाद वो अचानक घर से गायब हो गया। उसके बाद वो उसे हर जगह ढूंढने लगी। बच्चे को ढूंढते हुए बच्चे की मां आरोपी प्रमोद के घर पहुंची। उसने प्रमोद से बच्चे के बारे में पूछा लेकिन आरोपी ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

मां को प्रमोद पर शक हुआ और उसने घर के पीछे के रास्ते से टीनशेड वाली जगह जाकर देखा तो मां के होश उड़ गए। बच्चे की मन ने बताया की बच्चे के हाथ पर लोहे की जंजीर बाँधी हुई थी और पास में ही एक गहरा गढ्ढा खुदा हुआ था। मां ने हिम्मत जुटाकर अपने बच्चे को आरोपी प्रमोद, उसके पिता और तांत्रिकों के चुंगल से छुड़ाया। जिसके बाद बच्चे की मां ने पूरे मामले की जानकरी पुलिस को दी।

पुलिस ने मामला दर्जकर जाँच में जुट गयी है और आरोपियों को उचित धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like