पत्नी अचानक घर पहुंची तो प्रेमिका के साथ अय्यासी करता पकड़ा गया पति

Please Share

रुड़की: दिल्ली से अचानक घर पहुंची महिला ने पति के साथ प्रेमिका को देखने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई और बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया। एक महिला दिल्ली की एक कंपनी में किसी अच्छे पद पर काम करती है। महिला का पति रुड़की में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। बुधवार देर रात महिला दिल्ली से अचानक ही अपने घर पहुंच गई। घर में पति की प्रेमिका को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।

पति ने उसे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने पति की प्रेमिका से मारपीट करने का भी प्रयास किया। हंगामे की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची।

गौरतलब है कि महिला का पति पिछले दिनों गोवा घूमने गया था। यहां पर उसकी मुलाकात बाराबंकी निवासी एक महिला से हुई। दोनों में प्रेमसंबंध बन गए। कुछ दिन पहले महिला बाराबंकी से रुड़की आ गई। महिला के दिल्ली में रहने के चलते दोनों घर में एक साथ रहने लगे। यह बात किसी ने महिला को बता दी। इस पर महिला दिल्ली से बिना बताए रुड़की आ गई और उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like