उत्तराखंड: बर्फ में फिसलने से खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 4 लोग थे सवार

Please Share

नैनीताल: इन दिनों प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका लुफ्त उठाने के लिए प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का ताँता लगा हुआ है। सड़कों पर बर्फबारी सभी के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सड़कों पर बर्फ जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। वहीँ रुद्रपुर से बर्फ का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों की कार तल्ला रामगढ़ के पास खाई में गिर गई। कार में कुल चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि, सभी कार सवार सुरक्षित हैं, हालाँकि सभी को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद घायलों को राहगिरों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like