हरीश रावत व प्रदीप टम्टा ने जाना अनिल बलूनी का हाल, बोले- बलूनी ऊर्जावान युवा, विकास की सोच रखते हैं

Please Share

मुंबई: भाजपा के उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से गंभीर बीमारी के चलते मुंबई के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इस दौरान समय-समय पर केंद्रीय मंत्री, राजनेता और समाज की विभिन्न विधाओं के व्यक्ति उनका हाल जानने मुंबई जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज भी मुंबई पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी मौजूद रहे। उन्होंने सांसद बलूनी का हालचाल जाना।

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि, बलूनी ऊर्जावान हैं, युवा हैं और विकास की सोच रखते हैं। बलूनी के अस्वस्थ होने पर दुख हुआ, कामना करते हैं की बलूनी शीघ्र स्वस्थ हों और उत्तराखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like