CAA विरोध-प्रदर्शनों के बीच कोलकाता में पीएम मोदी-सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात, ममता बनर्जी बोलीं..

Please Share

कोलकाता: CAA के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं। पीएम मोदी का कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने और धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने राजभवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की।

वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, मैंने पीएम मोदी से कहा कि हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि सीएए और एनआरसी को वापस लिया जाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like