जानिए..किस मंत्री को मिला,कौन सा विभाग

Please Share

जानिए..किस मंत्री को मिला,कौन सा विभाग 1 Hindi News Bharat »

देर से ही सही लेकिन उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी की तरह ही त्रिवेंद्र ने भी कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें गृह, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जैसे विभाग शामिल है। उनके पास कुल 40 विभाग हैं। इसके साथ ही प्रकाश पंत को वित्त, महाराज को सिंचाई, हरक को वन, आर्य को परिवहन, कौशिक को शहरी विकास औऱ सुबोध उनियाल को कृषि का जिम्मा सौंपा है। मंत्रियों के मंत्रालय पर एक नजर
त्रिवेंद्र सिंह रावत

गृह, गोपन, कार्मिक, सतर्कता, विधि एवं न्याय  सचिवालय प्रशासन, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, लोक शिकायत, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, सूचना, ग्रामीण निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, नागरिक उड्डयन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं भू-प्रबंधन, सैनिक कल्याण, अर्द्घ सैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, वाह्य सहायतित परियोजना, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, पर्वतीय ग्रामों में चकबंदी, औद्योगिक विकास, लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी,विज्ञापन एवं प्रद्योगिकी,जैव पौद्योगिकी

सतपाल महाराज

सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन-तीर्थाटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति।

प्रकाश पंत

संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

डॉ हरक सिंह रावत

वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा।

मदन कौशिक

शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन, निर्वाचन।

यशपाल आर्य

परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, ग्रामीण तालाब विकास, सीमांत क्षेत्र विकास, परिक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन, पिछड़ा क्षेत्र विकास।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply