उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल

Please Share

मसूरी: बीती रात्रि थाना मसूरी के अंतर्गत लंढोर में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो वाहन संख्या यूके07- AA -6128 स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें 2 लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सिविल अस्पताल लंढोर मसूरी भेजा। जहाँ से एक घायल दीपक पुत्र राम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। वहीँ घायल में प्रदीप राम पुत्र परशुराम निवासी स्प्रिंग्व्यू टिहरी बाईपास लंढोर मसूरी शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like