गुस्साए व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

नई दिल्ली। सुबह पत्नी को काटकर घायल करने से गुस्साए एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को शिकायत मिली कि फौजी कॉलोनी मुकुंदपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने लावारिस कुते को पीट-पीट कर मार दिया है।

पलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। उसने पुलिस को एक वीडियो रिकॉर्डिंग की सीडी दी, जिसमें पूरी घटना थी। पुलिस ने शिकायत और सीडी के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपीव्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी अपने पालतू कुते को टहला रही थी। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और उसके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया।

पालतू कुत्ते को बचाने के प्रयास पर लावारिस कुत्ते ने महिला को काटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी पर उसने गुस्से में आकर लावारिस कुत्ते को बुरी तरह पीटा, जिससे वह मर गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like