अगले हफ्ते लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, मार्च तक इन दिनों में हड़ताल का एलान

Please Share

देहरादून: यदि आपके भी बैंकिंग से जुड़े काम हैं तो अपने काम पहले ही निपटा लें। उत्तराखंड में अगले सप्ताह बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे। जिसके चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अगले सप्ताह 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल का आह्वान किया है। वहीँ 2 फरवरी को रविवार है। यह हड़ताल बैंकों के विलय के विरोध सहित कई मांगों के समर्थन में की जा रही है। सरकार के खिलाफ 24 फरवरी को भी प्रदर्शन का एलान किया गया है। इससे पहले 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल रहेगी। इसके बाद 11 से 13 मार्च को सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like