जम्मू कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़; 2 आतंकी ढेर, जवान और एसपीओ शहीद

Please Share

श्रीनगर: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गाए, वहीं सेना का एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) शहीद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंतरग और खेरू गांव के आस-पास सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी जैसे ही आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंची, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। गोलीबारी में सेना का एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ भी शहीद हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like