6 घंटे इंतजार के बाद सीएम केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन, कहा- इंतजार में मजा है

Please Share

नई दिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज नामांकन करने का अंतिम दिन है, इसलिए तेजी से नामांकन प्रक्रिया जारी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल के अलावा 35 से अधिक प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे हैं, वहीं बारी के इंतजार में अरविंद केजरीवाल को टोकन नंबर 45 मिला है। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंद्र दिल्ली कैंट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने पहुंचे हैं। दरअसल, AAP ने उनका टिकट काट दिया है, ऐसे वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे। नामांकन से ठीक पहले उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है- ‘मैं कमांडो सुरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी से रिजाइन करता हूं और मुझे सभी कार्यभार से मुक्त किया जाए।  आम आदमी पार्टी मुखिया मंगलवार को डीएम दफ्तर में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डीटीसी कर्मी और अन्य लोग नामांकन करने पहुंचे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like