उत्तराखंड: युवक ने बुलाई कॉल गर्ल, निकली उसी की पत्नी; सहेली ने ही खोली पोल

Please Share

काशीपुर: काशीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया। यहाँ एक पति ने जब कॉल गर्ल को बुलाया तो वो उसके ही पत्नी निकली। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की।

मामले के अनुसार, काशीपुर के दिनेशपुर में रहने वाले एक युवक की शादी आईटीआई थाना के अंतर्गत रहने वाली युवती से हुई। उसके पत्नी शादी के बाद भी ससुराल में नहीं रह रही थी। इसी बीच युवती का अपनी सहेली से झगड़ा हुआ तो सहेली ने महिला के पति को उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी। साथ ही सहेली ने दलाल का नंबर भी दिया। जिस पर उसने सच्चाई पता करने की ठानी। इसके लिए दलाल से संपर्क किया तो उसने युवक को व्हाट्सएप्प पर कॉलगर्ल के फोटो भेजे, जिनमें युवक की पत्नी की फोटो भी शामिल थी। युवक ने अपनी पत्नी का फोटो पसंद कर डील पक्की की। ग्राहक के तौर पर अपने पति को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। जिस पर पति ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई, तो पत्नी ने पति पर सहेली से संबंध होने का आरोप जड़ दिया।

मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like