देहरादून: प्रेमिका की सगाई से दुखी युवक ने की आत्महत्या, रोती-बिलखती माँ ने पंखे से नीचे उतारी लाश

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत गुरूवार को एक व्यक्ति ने केहरी गांव सैनिक कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रणव सक्सेना पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार सक्सेना निवासी पीडब्ल्यूडी क्वार्टर यमुना कॉलोनी थाना कैंट उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

मौके से प्रणव को उसके भाई तनुज सक्सेना और माता व अन्य परिजनों ने उसके शव को पंखे से नीचे उतारा। मौके पर कमरे की तलाशी ली तो टेबल के ऊपर एक सुसाइड नोट मिला। मृतक के भाई तनुज ने बताया कि प्रणव ने एमबीए कोर्स जयपुर से किया है और वर्तमान में मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। वह 20-25 दिनों से मुंबई से देहरादून आया हुआ था।

मृतक के भाई ने बताया कि, उसकी जयपुर निवासी किसी लड़की के साथ दोस्ती हो गई थी। लड़की की 2 माह पूर्व ही किसी अन्य लड़के के साथ सगाई हो गई। जिस कारण से प्रणव मानसिक रूप से ठीक नहीं चल रहा था। प्रणव को उसके परिजनों और दोस्तों ने भी काफी समझाया, लेकिन प्रणव ने अपने कहरी गांव सैनिक कॉलोनी नवनिर्माण मकान में रस्सी के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like