व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Please Share

बागेश्वर: जनपद के गरूड़ ब्लॉक के तैलीहाट गांव में एक सनसनी खेज वारदात घटित हुई है। दरअसल यहां एक 25 साल के व्यक्ति ने खुद  को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

बता दें कि, इलाके में गोलीकांड का ये पहला मामला है जिससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति इससे पहले कई बार गांव में रैकी कर चुका है। मृतक व्यक्ति की पहचान करण वीर सिंह के रूप में हुई है, जो बिजनौर उतर प्रदेश का रहने वाला था। वहीं पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव के पास से एक देशी तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक खन्जर और एक बैग बरामद किया है। फिलहाल गोली  मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like