सीएम त्रिवेंद्र, मंत्रियों व अधिकारियों के गोद लिए कुपोषित बच्चों में दिखा सुधार, सीएम बोले- सुखद परिणाम

Please Share

देहरादून: प्रदेश में अति-कुपोषित बच्चों को गोद लेने की योजना के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं ने कुपोषित बच्चों को गोद लिया था, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विगत वर्ष सितम्बर माह में ‘‘कुपोषण मुक्ति हेतु गोद अभियान’’ की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चिन्हित अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था। कुपोषित बच्चों को गोद लेकर संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारी, इन बच्चों के अभिभावकों के लगातार सम्पर्क में रहे। अब इसके सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं। 06 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि 11 बच्चों की ग्रेड में सुधार हुआ है और 207 बच्चों के वजन में वृद्धि हुई है।
वहीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, ‘‘कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनकी जिम्मेवारी लेने की पहल की गई थी। इसके सुखद परिणाम मिलने लगे हैं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा उद्देश्य प्रदेश को कुपोषण से पूरी तरह से मुक्त करना है। करीब सभी गोद लिए गए बच्चों के वजन में संतोषजनक वृद्धि हुई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी गोद लिए बच्चे कुपोषण से मुक्त होंगे।’’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like