उत्तराखंड: पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी समेत फरार हुआ नाबालिग लड़की भगाने वाला आरोपी, पुलिस महकमे के उड़े होश  

Please Share

रुद्रपुर: जिले की कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कोतवाली से एक आरोपी हथकड़ी समेत पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। कैदी के फरार होने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गयी। पुलिस के मुताबिक बाजपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में आसिफ नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को बाजपुर कोतवाली ले आई। शुक्रवार को कोतवाली परिसर के अंदर से आसिफ शौच के लिए गया था तभी वहा से हथकड़ी समेत फरार हो गया। कोतवाली से फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इस मामले में सीओ बाजपुर ने हेलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि आरोपी सुबह 5 बजे टॉयलेट के लिए गया था। जहा टॉयलेट के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीँ आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी गई हैं। जल्द ही फरार अरोपी को गिरफ्तार  किया जायेगा। पुलिस की इस बड़ी लापरवाही पर अब कई सवाल खड़े हो रहे है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like