पौड़ी जीले में आगमी 20 फरवरी को होगा रोजगार मेले का आयोजन…

Please Share

पौड़ी: प्रदेश भर के रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन गढ़वाल की ओर से आगामी 20 फरवरी को आई.टी.आई. परिसर श्रीनगर गढ़वाल में जनपद पौड़ी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली हेतु एक वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए उप प्रमुख, यू.ई.बी. श्रीनगर/प्र.नगर सेवायोजन अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि मेले में प्रदेश भर के रोजगार के इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, होटल, मेडिकल, फार्मा, सेवा, शिक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र की अब तक लगभग 21 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गई है तथा शेष अन्य नियोजकों से भी प्रतिभाग हेतु सहमति प्रदान किये जाने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि मेले में 8वीं, हाईस्कूल, इण्टर, आई.टी.आई., स्नातक, बी.एस.सी नर्सिंग, जी.एन.एम., बी.एस.सी., एम.एस.सी., बी.फार्मा., एम.बी.ए. आदि के लिए अवसर उपलब्ध है। उन्होंने रोजगार मेले में भाग लेने हेतु इच्छुक युवा www.nsc.gov.in  पर पंजीकरण कर  Job Seeker Section  में  Job Fair Event  पर Click   कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की सुविधा उक्त के अतिरिक्त मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like