क्या आज दोषियों के खिलाफ जारी होगा नया डेथ वारंट! या फिर करना पड़ेगा इंतजार

Please Share

नई दिल्ली: निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने के मामले में आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। निर्भया के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई की कई तारीखें बीत चुकी हैं लेकिन अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जातीं हैं लेकिन निराशा हाथ लगती है। दोषियों के वकील हर सुनवाई में नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं। दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कह नहीं सकती कि आज क्या होगा। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कोर्ट डेथ वारंट जारी करेगी।

इससे पहले की सुनवाई में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया था कि दोषी पवन गुप्ता की तरफ से कहा गया है कि वह किसी वकील की सेवा नहीं चाहता। बता दें कि कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ दो बार डेथ वारंट जारी कर चुकी है। दोषियों की याचिकाएं पेडिंग होने की वजह से कोर्ट ने अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like