पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को सीएम बनने पर कही ये बात…

Please Share

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर उन्हें पूरी दुनिया से बधाई संदेश आ रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ लेने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं.’ पीएम मोदी की ये बधाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शपथ लेने के बाद रविवार को केजरीवाल ने यह कहा था कि वह पीएम मोदी और केंद्र सरकार से दिल्‍ली को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। दरअसल केजरीवाल ने कहा था, ‘हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हमने पीएम को भी न्‍यौता भेजा था, वह शायद किसी अन्‍य कार्यक्रम में व्‍यस्त हैं। मैं पीएम और केंद्र सरकार से दिल्‍ली को आगे बढ़ाने के लिए उनका आशीर्वाद चाहता हूं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like