मसूरी: परिवार संग घूमने आए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ड्राइवर की हुई मौत

Please Share

मसूरी: परिवार संग मसूरी घूमने आए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक कपिल देव पुत्र राम कुमार निवासी सेक्टर टू आरके पुरम नई दिल्ली उम्र 39 साल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ड्राइवर थे।

वह अपने परिवार और अन्य स्टाफ कर्मचारी गणों के साथ दिल्ली से 20 फरवरी को मसूरी आए थे। वह सब मसूरी-धनोल्टी घूमने के बाद रविवार 23 फरवरी को शाम 5:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस बीच मृतक को सफर के दौरान उल्टियां हुई। मसूरी से कुछ आगे देहरादून की तरफ मृतक द्वारा बताया गया कि उन्हें घबराहट हो रही है। जिस पर उनके साथ चल रहे परिजन व उनकी पत्नी द्वारा मृतक को आवश्यक ब्रीथ पंपिंग दी गई। वह मृतक को देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like