आज से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आगाज़, 12वीं का पहला पेपर शुरू

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं हैं। परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी। आज दो मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर चल रहा है, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर बैठकें भी की गईं। हाईस्कूल का पहला पेपर भी हिंदी का है, जो कि तीन मार्च को होगा। नकल रोकने के लिए सचल दस्तों को तैनात किया गया है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार संस्थागत 146789, व्यक्तिगत 3600, कुल 150389 और इंटर में संस्थागत 116150 और व्यक्तिगत 5151 समेत कुल 121301 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 225 संवेदनशील 27 अतिसंवेदनशील केंद्र, 13 मुख्य संकलन और 23 उप संकलन केंद्र हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की ओर से की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply