बच्चों ने अपने ही पिता के खिलाफ की पुलिस में शिकायत, कहा…

Please Share

काशीपुर: अपने पिता की मारपीट से तंग आए बच्चों ने एएसपी से मिलकर तहरीर सौंपी। बच्चों की तहरीर पर एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया।

सोमवार को एक युवती अपनी बहन और एक भाई के साथ एएसपी के कार्यालय पहुंची। युवती ने एएसपी को बताया कि वह अपने पिता के साथ रहते हैं। पिता के रोजाना मारपीट और गाली गलौच करने से वह परेशान हैं।

मई-2019 से उनका बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है लेकिन पिता को इसकी कोई परवाह नहीं है। उनकी स्कूल की फीस भी उनकी मां भरती है लेकिन पिता स्कूल जाने से मना करते हैं। बच्चों ने कहा कि उनका भविष्य उनके पिता के साथ सही नहीं है। उन्हें अपने पिता से जान का खतरा बना रहता है। बच्चों ने बताया कि पिता उनकी मां से भी मारपीट करते रहते थे। जिसके बाद उनकी मां जसपुर चली गई और वहीं नौकरी करने लगी। बच्चों ने एएसपी से मां के साथ रहने की बात कही। इस पर एएसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और बच्चों को मां के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply