खेलो इंडिया इन कश्मीर-आज उत्तराखंड ने जीते 2 मेडल-खेल विभाग को भनक भी नहीं!

Please Share

कश्मीर: आप को बतादें कि आज कश्मीर में खेलो इंडिया प्रतिस्पर्धा में उत्तराखंड के 2 बच्चों ने कमाल कर दिखाया। जिसमे महक कवन (13 साल)  ने स्वर्ण पदक और प्रियांशु कवन (14 साल) ने कांस्य पदक जीता। दोनों ने जाईंट स्लालम चिल्ड्रन फर्स्ट (Children First) दौड़ में यह पदक जीते। लकिन विडंबना यह रही कि इन खिलाडियों के पास उपकरण ही नहीं थे। इसके बावजूद भी इन दोनों ने पदक जीते।

कोच का कहने है की हम लोगों ने पर्यटन विगाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम से बड़ी मिन्नतें की कि हमने उपकरण सिर्फ 4 दिन के लिया दें लेकिन उन्होने एक न सुनी। और न ही किराया पर देने को राज़ी हुए। अंततता हम लोग बिना उपकरण ही इस प्रतिस्पर्धा में हिसा लेने आये। खिलाडियों का कहना है कि उन्होने इस बात की शिकायत केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू से भी की है।

हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ ने बात करते हुए खेल विभाग के उप निदेशक शक्ति सिंह ने बताया कि खेल विभाग को इस बारे में कोई सुचना नहीं है और न ही इन खिलाड़ियों ने उन से संपर्क किया। किया होता तो हम पूरी मदद करते।

अब सलाल यह है कि इतना बड़ा खेल का इवेंट कश्मीर में आयोजित हो रहा है जिसको खुद केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू प्रमोट कर रहे थे और उत्तराखंड खेल विगाग को इस इवेंट की बनक ही नहीं रही।

खेलो इंडिया इन कश्मीर-आज उत्तराखंड ने जीते 2 मेडल-खेल विभाग को भनक भी नहीं! 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply