डालनवाला: महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून:  पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 10/03/20 की देर रात्रि डी0एल0 रोड में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस को लेकर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक महिला की पहचान काजल पुत्री रमेश चंद्र निवासी डी0एल0 रोड, थाना डालनवाला, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक महिला का 2 वर्ष पूर्ण विवाह हुआ था, परंतु शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके वापस आ गई थी तथा तब से अपने मायके में ही रह रही थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply